करनाल में श्री बालाजी एवं श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन 10 अप्रैल को
वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। श्री श्याम बालाजी दर्शन सेवा समिति की ओर से 10 अप्रैल को श्री बालाजी एवं श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन करनाल के डिवाइन बैंक्वेट हॉल में होगा। शाम 6 बजे पावन जोत प्रज्जवलित करने के बाद भजनों का सिलसिला शुरू होगा। यह जानकारी प्रमोद मंगला ने दी। उन्होंने बताया कि श्री आशु भगत जी निज मंदिर मुख्य पुजारी श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर व श्री देवेंद्र पुजारी जी निज मंदिर पुजारी परिवार चुलकाना धाम का विशेष सानिध्य भक्तों को प्राप्त होगा। श्री बाला जी एवं श्री श्याम महिमा का बखान करने के लिए भजन गायकों जतिन जिंदल, किशोरी कनिष्का, डा. दिनेश गोयल व गौरव गंधर्व को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि संकीर्तन के साथ ही रात नौ बजे से श्याम रसोई में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। श्री बाला जी एवं श्री श्याम दरबार को भव्य रूप में सजाया जाएगा। शृंगार के लिए विशेष प्रकार के फूल मंगवाए गए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं। यहां उल्लेखनीय है कि श्री श्याम बालाजी दर्शन सेवा समिति की ओर से हर माह श्री बालाजी और श्री श्याम दर्शनों के लिए राजस्थान के लिए एक बस का संचालन किया जा रहा है।
































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































