कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड

श्रीनगर: कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, क्योंकि न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है, अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आसमान साफ रहने के कारण श्रीनगर और कई अन्य स्थानों पर मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि रात का तापमान मौसम के इस समय के सामान्य तापमान से 2.7 से 5.7 डिग्री कम रहा।