रोहित शर्मा को बेटा हुआ, पर्थ टेस्ट में खेलने की संभावना बढ़ी

मुंबई: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बेटा हुआ है और संभावना है कि वह 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे पर्थ टेस्ट में खेलेंगे। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने शुक्रवार रात यहां एक स्थानीय अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। रोहित भारतीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए, क्योंकि रितिका अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही थीं। दंपति की एक बेटी समायरा है, जिसका जन्म 2018 में हुआ था।