#Social

रमेश गुप्ता बने श्री सेवक सभा करनाल के प्रधान

करनाल, अभी अभी। रविवार को श्री सेवक सभा (रजि.) करनाल की मीटिंग सभा के अंतर्गत संचालित जुंडला गेट शिवपुरी में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान देसराज गुप्ता ने की। प्रधान ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का विवरण दिया। वर्ष 2024-2025 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद प्रधान देसराज गुप्ता ने अपना और अपनी कार्यकारिणी का त्यागपत्र सभा को सौंपा। महासचिव विनोद गुप्ता ने आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। सदस्यों ने देसराज गुप्ता द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष पदम सैन गुप्ता की अध्यक्षता में रमेश चन्द गुप्ता को सर्वसम्मति से सभा का अध्यक्ष चुना गया। सभी सदस्यों ने तालियां बजा कर रमेश गुप्ता का स्वागत किया। इस मौके पर रमेश गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह संस्था के सभी सदस्यों को साथ लेकर श्री सेवक सभा मंदिर एवं शिवपुरी को सुंदर एवं सुविधाजनक बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बैठक में रत्न लाल बंसल, रामकिशन गुप्ता, पंकज गोयल, नरेश गुप्ता, भूषण गोयल, विनोद गुप्ता, जगमाल गुप्ता, पंकज गर्ग, प्रभात गुप्ता, रविन्द्र बंसल, प्रदीप लाठर, कृष्ण सिंगला, दिनेश गौकर्ण, गोपीनाथ शर्मा, रमण बंसल,चन्दन गर्ग, मनोज गोयल, महेश गुप्ता, योगेश गोयल, संजीव बंसल, जयप्रकाश गोयल, अभिषेक शर्मा, सी.ए प्रवीण मित्तल, डॉ दिनेश गोयल, लवलेश गुप्ता अनिल शर्मा व जोगिंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *