#Protest

राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से किसानों में रोष, जल्द रिहा करे उड़ीसा सरकार : बहादुर मैहला

करनाल, अभी अभी। उड़ीसा में किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम ने कड़े शब्दों में निंदा की है। यूनियन के प्रवक्ता बहादुर मैहला बलड़ी ने स्पष्ट तौर पर सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही राकेश टिकैत को रिहा नहीं किया गया तो किसान संगठन मिलकर एक बड़ा निर्णय लेंगे। पूरे देश के किसान संगठन एकजुट होकर राकेश टिकैत को रिहा करवाएंगे। इसके लिए जो भी कदम उठाने पड़ें उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भले ही किसान संगठन अलग-अलग हों, लेकिन जब किसानों की मांगों समस्याओं तथा किसान नेताओं पर अत्याचार की बात आती है तो सभी मिलकर संघर्ष करते हैं। बता दें कि सोमवार को उड़ीसा में पंचायत के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुजफ्फरगनर सहित कई इलाकों में किसान सडक़ों पर उतर आए। थानों तक का घेराव कर लिया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *