#Social

होनहार विद्यार्थियों को लाखों रुपए की नगद राशि भेंट कर पुरस्कृत किया

बाबा राम दास विद्यापीठ कुलवेहड़ी में ग्रेजुएशन सेरेमनी व मेरिट इव का आयोजन
करनाल, अभी अभी। शुक्रवार को बाबा राम दास विद्यापीठ कुलवेहड़ी में ग्रेजुएशन सेरेमनी व मेरिट इव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के माता-पिता को तिलक लगाकर स्वागत से किया गया। मुख्यातिथि के रूप में विद्यापीठ के चेयरमैन देवेंदर बत्रा और संजय आहूजा ने शिरकत की। उन्होंने शिक्षकों और माता-पिता से कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षा के अतिरिक्त समय-समय पर उनकी समस्याओं को सुने और उनका समाधान करें। बच्चे ही हमारी वास्तविक सम्पति हैं, ये कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, इन्हे अध्यापक और माता-पिता मिलकर देश के अच्छे नागरिक बनाएं। इस अवसर पर विद्यापीठ की मैनेजर साबिया बतरा और प्रधानाचार्या नीनू चांदना विशेष रूप से मौजूद रहीं। विद्यापीठ के प्री. नर्सरी और यू. के .जी के विद्यार्थियों को डिग्री देकर सम्मानित किया गया व नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों ने गीत-संगीत व नृत्य के साथ अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुति व सम्मान को देखकर माता-पिता भावुक हो उठे। विद्यापीठ की मैनेजर साबिया बतरा और प्रधानाचार्या नीनू चांदना ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनका हौंसला बढ़ाया और कहा कि वे पढ़-लिखकर अपना और अपने माता-पिता व देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर स्वर्गीय सदानंद आहूजा के परिवार की ओर से प्रोत्साहन के लिए छह लाख रुपए की छात्रवृति प्रदान की गई। यह अवार्ड स्वर्गीय श्री सदानंद आहूजा के नाम से जाना जाता है। इस अवार्ड के अंतर्गत सत्र 24-25 की बारहवी कक्षा में प्रथम स्थान पर रही सानवी को तीन लाख रुपए, द्वितीय स्थान पर रही ऐंजल को दो लाख रुपए व तृतीय स्थान पर रहे तेजस को एक लाख रुपए नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। सत्र 24-25 में कक्षा 10वी के टापर रहे विद्यार्थियों ( काम्या, कुनाल, सिमरन) को भी नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कक्षा तीसरी से लेकर कक्षा नौंवी के टॉपर विद्यार्थियों को भी पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर 10 साल से कार्यरत शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंत में मैनेजर साबिया बतरा ने अभिभावकों का आभार प्रकट किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *