#Social

महाछठ पर्व की तैयारियां शुरू, 7 और 8 नवंबर को होगा मुख्य कार्यक्रम

करनाल, अभी अभी। छठ पर्व सेवा समिति मंडल की ओर से मनाए जाने वाले महाछठ पर्व में शामिल होने का निमंत्रण देने के लिए मंडल का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता के निवास पर पहुंचा। पूर्व मेयर को निमंत्रण कार्ड भेंट कर महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया गया। मंडल के प्रधान सुरेश यादव ने बताया कि इस बार महाछठ पर्व का मुख्य कार्यक्रम सात और आठ नवंबर को होगा। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व करनाल विधायक जगमोहन आनंद को आमंत्रित किया गया है। सभी सदस्यों को डयूटियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए लाखों लोग पहुंचते हैं। करनाल पुलिस प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। सफाई प्रबंध का ध्यान रखा जाएगा। सूर्य मंदिर और धर्मशाला को भव्य रूप में सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सात नवंबर को संध्या अर्घ होगा और आठ नवंबर को सूर्य उदय होते समय पूजा अर्चना के बाद महोत्सव का समापन होगा। तीन से आठ नवंबर तक श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कथा व्यास सुशील शास्त्री जी प्रवचनों की अमृतवर्षा करेंगे। पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि इस विशाल कार्यक्रम में हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, राम बहादुर महतो, राम दयाल यादव, शत्रोघन राय, राम सागर राय, भोला राय, सिकंद्र, नागेंद्र, संजीव कुमार, रोहित कुमार, शंकर गुप्ता, सुधीर यादव, राम बिलास यादव, दिलीप कुमार, भूषण यादव, अरविंद यादव, नंद किशोर गुप्ता, रवि व मुंशी राय आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *