प्रजापति समाज करनाल ने केक काटकर मनाया मंत्री रणबीर गंगवा का जन्मदिन
करनाल, अभी अभी। प्रजापति समाज करनाल की ओर से हरियाणा के हरियाणा के लोकनिर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा का जन्मदिन अपना आशियाना आश्रम में मनाया गया। समाज के प्रतिनिधि और संस्थाओं के पदाधिकारियों ने केक काटा और आश्रम में रहने वाले लोगों को लड्डू बांटे गए व भंडारा खिलाया गया । सभी ने मिलकर केबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर एसडीओ धर्मवीर आर्य ने कहा कि मंत्री रणबीर सिंह गंगवा हमारे समाज के ताज हैं। उन्होंने प्रजापति समाज को नई पहचान दी है। पूरे हरियाणा में प्रजापति समाज को उनका मार्गदर्शन मिल रहा है। प्रदेश में अलग-अलग जिलों में प्रजापति चौपालों, धर्मशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। प्रजापति समाज को ऐसे ही नेता की जरूरत थी, जो समाज को तरक्की की राह पर लेकर जा सकता है। मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के रूप में समाज को ऐसे यशस्वी नेता मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर यह निर्णय लिया था कि मंत्री रणबीर सिंह गंगवा का जन्मदिन अपना आशियाना आश्रम में मनाया जाए, जहां जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को आश्रय देने के साथ-साथ पूरी सेवा की जा रही है। प्रजापति समाज की ओर से भविष्य में भी खुशियों के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम अपना आशियाना में किए जाएंगे। इस अवसर पर पदम सिंह, सचिन प्योंत, बलबीर प्रधान करनाल प्रजापति चौपाल, एसडीओ सुनील, कृष्ण, भाजपा ओबीसी युवा मोर्चा के सचिव ,वेद प्रकाश सहित पदाधिकारी व बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































