कजाकिस्तान में क्रैश हुआ विमान, 100 से ज्यादा लोग सवार थे

Plane crash in Kazakhstan: कजाकिस्तान के अक्ताउ शहर के पास एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटना से पहले विमान ने अक्ताउ हवाईअड्डे के ऊपर कई बार चक्कर लगाए थे। यह विमान अजऱबैजान एयरलाइंस का था। कजाखस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने पुष्टि की है कि विमान बाकू से द्रोजनी (ग्रोजऩी) के लिए उड़ान पर था और अक्ताउ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान उड़ान भरने के बाद अक्ताउ हवाईअड्डे के पास कई बार चक्कर लगाते हुए देखा गया। तकनीकी खराबी की आशंका के कारण विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। विमान में 100 से ज्यादा यात्रियों के सवार होने की खबर है।