#Crime

उत्‍तराखंड के अल्मोड़ा में खाई में गिरी यात्री बस, 6 की मौत

उत्तराखंड : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है. भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में कई लोगों की जान गई और कई घायल हुए हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा भिकियासैंण–विनायक–जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी के पास हुआ. बस भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी और सुबह करीब 6 बजे द्वाराहाट से निकली थी. रास्ते में बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 6 से 7 लोगों की मौत हो गई है. बस में कुल 12 यात्री सवार थे. कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें भिकियासैंण के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *