#Social

‘दशहरे के दिन भगवान श्री राम ने रावण से युद्ध की विजय यात्रा शुरू की थी’

करनाल, अभी अभी। श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से श्री श्याम उत्सव मनाते हुए सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन सेक्टर 12 स्थित गोल्डन मोमेंट में किया गया। रविवार को कथा को विश्राम दिया गया। यजमानों के रूप में पहुंचे लोगों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। सेवा कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। हवन यज्ञ कर अनुष्ठान की पूर्णाहूति डाली गई।
श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए विश्व विख्यात कथावाचक श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज ने कहा कि सेवा का मतलब कुछ करना नहीं है, बल्कि कुछ करने के लिए सदा तैयार रहना है। भक्त के जीवन में दो ही लक्ष्य होते हैं या तो वह विष्णु को प्रसन्न करने का प्रयास करता है या वैष्णव को प्रसन्न करने का प्रयास करता है। जब वैष्णव प्रसन्न होता है तो ठाकुर जी को कृपा करनी ही पड़ती है। उन्होंने कहा कि जीवन में विश्राम का भी आनंद लेना चाहिए। जैसे हम किसी चीज का निर्माण करते हैं तो आनंद आता है। जब किसी आयोजन का संचालन करते हो तब भी आनंद आता है। एक समय ऐसा भी आता है जब सब छोडऩा पड़ता है। वहां हम फंस जाते हैं, इस मौके को भी सेलिब्रेट करना चाहिए। श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज ने कहा कि विजय दश्मी के दिन लोग रावण को जलाते हैं। यह भ्रम है कि राम जी ने दशहरा के दिन रावण को मारा था। ऐसा वर्णन किसी रामायाण में नहीं है। दशहरा के दिन भगवान श्री राम ने नवरात्रि के अनुष्ठान के बाद रावण से युद्ध करने की विजय यात्रा शुरू की थी। पूजन करने के बाद रावण से युद्ध शुरू हुआ था। शास्त्रों में इस दिन सूर्य की उपासना का विधान दिया गया है। रावण उद्दार करने के बाद पुष्पक विमान से श्री राम अयोध्या लौटे थे। उन्होंने कहा कि परमात्मा प्रकृति का निर्माण करता है, संचालन भी करता है और अवसर आने पर महादेव के रूप में प्रलय करके रूपांतरण भी करता है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर अंकुर गुप्ता, आशीष गुप्ता, रजत गर्ग, कर्ण बंसल, सार्थक मित्तल, विपिन गर्ग, पवन सिंगला, भाविक बंसल, अनमोल मित्तल, आकाश गुप्ता, सुनील सिंगला, यशित गुप्ता, मोहित गुप्ता, अक्षत गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, योगेश सिंगला, निखिल जिंदल, सोनू गर्ग, हरीश गोयल, नीतिश गोयल, पंकुल गुप्ता, प्रशांत गोयल, शोभित गुप्ता, प्रणव गुप्ता, सुमित गुप्ता, अक्षत गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *