डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
नई दिल्ली। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तीस हजारी कोर्ट की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सपना के खिलाफ दर्ज हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस इकोनॉमिक ऑफेंस विंग को एक जॉइंट शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसमें उनपर चीटिंग का आरोप लगाया गया था। सपना पर दर्ज हुआ मामला मामले की जांच के बाद इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने सपना चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और फिर चार्जशीट दायर की। चार्जशीट दायर होने के बाद दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ हाई प्रोफाइल धोखाधड़ी केस में गैर जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले में कई पीडि़त शामिल हैं। सपना के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हो चुके हैं।







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































