#Tech news

नए साल का जश्न: मुंबई में 12 विशेष उपनगरीय ट्रेनें चलाएगा रेलवे

मुंबई: नए साल के जश्न के मद्देनजर मुंबई में 12 विशेष उपनगरीय ट्रेनें चलाई जाएंगी, एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया। इन 12 ट्रेनों में आठ पश्चिमी रेलवे और चार मध्य रेलवे की होंगी और इन्हें 1 जनवरी की सुबह चलाया जाएगा। दोनों ही जोनों का मुख्यालय मुंबई में है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया, “सभी आठ सेवाएं चर्चगेट और विरार स्टेशनों के बीच चलाई जाएंगी। इनमें से चार सेवाएं डाउन (विरार की ओर) और चार अप (चर्चगेट की ओर) दिशा में होंगी। ये ट्रेनें सभी स्टेशनों पर रुकेंगी।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *