#Political

कांग्रेस सेवादल में नई नियुक्तियां, सुखबीर सिंह वरिष्ठ उपप्रधान और राजपाल सिंह ब्लॉक प्रधान बने

करनाल, अभी अभी। कांग्रेस सेवादल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दो नए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। सुखबीर सिंह को जिला वरिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेवारी दी गई है। वह दो बार पार्षद रह चुके हैं। राजपाल सिंह को ब्लॉक करनाल का प्रधान बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पूनम चौहान, प्रदेश सचिव बलजीत चौहान व जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ने दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यकीन जताया कि वह कांग्रेस संगठन के लिए काम करेंगे। सेवादल की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंंचाएंगे। अपनी नियुक्ति पर राजपाल सिंह और सुखबीर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पूनम चौहान व जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल को और मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा निर्देश अनुसार आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर शामिल होंगे। लोगों को कांग्रेस सेवादल के साथ जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जसबीर पन्नु, प्रदेश संगठन सचिव ईशम सिंह चौहान, प्रदेश सचिव बलजीत चौहान, महिला प्रदेश महासचिव सुनीता रानी, महिला प्रदेश सचिव गुरविंद्र कौर, महिला जिला प्रधान हरदीप कौर, जिला महासचिव गुरमीत सिंह, रूपेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, हरमिंदर सिंह, कमल शर्मा व अमित कुमार मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *