#Tech news

एन.एस.एस. स्वयं सेविका सारिका राणा ने लहराया परचम

करनाल, अभी अभी। कुमारी विद्यावती आनंद महिला महाविद्यालय की एन. एस.एस. की स्वयं सेविका सारिका राणा ने दो बार संसद भवन नई दिल्ली में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। 10-12 जनवरी को नई दिल्ली में ही आयोजित 28वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मंच संचालन किया। दूसरी बड़ी उपलब्धि में सारिका राणा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एन. एस. एस. अवार्ड 2022-23 से सम्मानित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या मीनू शर्मा ने सारिका को आशीर्वाद और बधाई दी। भविष्य में इस तरह की उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। सारिका आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। सारिका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय डॉ दिनेश कुमार (एस.एन ओ. हरियाणा), डॉ आनंद कुमार (कॉर्डिनेटर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी), प्राचार्या मीनू शर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ मंजू सिंह, एस.एस प्रोग्राम अधिकारी डा. अनुराधा नागिया, डा. दीप्ति शर्मा, महाविद्यालय की सभी प्राध्यापिकाओं व माता-पिता को दिया। महाविद्यालय की पूर्व छात्रा ऋचा को भी मुख्यमंत्री ने एन. एस. एस. अवार्ड 2022 -23 से सम्मानित किया। ये भी महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। प्राचार्या व महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं ने ऋचा को भी आशीर्वाद दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *