#Political

सांसद दीपेंद्र हुड्डा का सम्मान समारोह 5 अप्रैल को करनाल में होगा

करनाल, अभी अभी। राज्यसभा में कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध की एंट्री का श्रेय सांसद दीपेंद्र हुड्डा को जाता है। इसलिए उनके सम्मान में करनाल में समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह बातें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने आरके पुरम पार्ट दो में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनपीएस चौहान के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग में कही। सम्मान समारोह का आयोजन पांच अप्रैल को हॉकी स्टेडियम के नजदीक आरके पुरम पार्ट दो में किया जाएगा। सुरेश गुप्ता ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में प्रजातंत्र की जीत हुई है। भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराने के लिए सारे हथकंडे अपना लिए, लेकिन सरकार फेल हो गई और प्रजातंत्र की जीत हुई। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के अथक प्रयासों से राज्यसभा की सीट कांग्रेस की झोली में आई है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन करते हुए चुनाव लडऩे का काम किया है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य कर रहा है। उन्होंने करनाल कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पांच अप्रैल को होने वाले दीपेंद्र हुड्डा के सम्मान समारोह में पहुंचे। इस अवसर पर एनपीएस चौहान, सुखराम बेदी, संजीव कांबोज, राजिंद्र नंबरदार, सरपंच हरबंस, धीरा सरपंच, डा. चंद्रमणि नारंग, अखिलेश शुक्ला, पंकज पाल, गौरव चौहान, किरणपाल गर्ग, दिनेश शर्मा एडवोकेट, रामपाल, रिंकू सहोता, सोनू कश्यप, राजेश पधाना व मोनू पूंडरक मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *