#Health

हरियाणा के अधिकतर जिले कोहरे की चपेट में, विजीबिलिटी बहुत कम हुई

करनाल, अभी अभी। हरियाणा के अधिकतर जिलों में पिछले दो दिनों से कोहरा छाया हुआ है। शुक्रवार रात को घने कोहरे के कारण विजीबिलिटी शून्य रही। पूरी रात कोहरा छाया रहा। शनिवार को दिन में विजीबिलिटी में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन रात होते-होते एक बार फिर यह शून्य से पांच के बीच पहुंच गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन भी इसी तरह के मौसम की संभावना है। सभी जिलों में प्रशासन कोहरे से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी कर रहा है। शुक्रवार और शनिवार को कोहरे के कारण राज्य में कई जगहों से हादसे की खबरें आई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *