#Political

मनिंद्र सिंह पुनिया दोबारा बने युवा इनेलो के करनाल जिला अध्यक्ष

करनाल, अभी अभी। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने हरियाणा के सभी जिलों में युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। करनाल में एडवोकेट मनिंद्र सिंह पुनिया को दोबारा युवा जिला प्रधान बनाया गया है। उनकी कार्यशैली को देखते हुए यह जिम्मेवारी सौंपी गई। बता दें कि मनिंद्र सिंह इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जयपाल पूनिया के सुपुत्र हैं। अपनी नियुक्ति पर मनिंद्र पुनिया ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा व युवा प्रदेश अध्यक्ष कर्ण चौटाला का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस यकीन के साथ उन्हें दोबारा जिला प्रधान की जिम्मेवारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरेंगे। इनेलो की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी संगठन के साथ जोड़ेंगे। मनिंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ हमेशा धोखा किया है। युवाओं के साथ छल किया है। रोजगार देने की बजाए रोजगार छीनने का काम किया जा रहा है। कभी परीक्षा से पहले पेपर लीक हो जाते हैं। कभी परीक्षा रद्द कर दी जाती है और अगर परीक्षा हो जाए तो भर्ती के समय साजिश रच कर भर्तियां रद्द कर दी जाती हैं। युवा इनेलो हरियाणा में बेरोजगारी के मुद्दे पर आंदोलन करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश की जनता की आवाज उठाई जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *