#Social

मानव सेवा संघ ने करवाया 5 कन्याओं का विवाह

करनाल, अभी अभी। मानव सेवा संघ की ओर से रविवार को जरूरतमंद परिवारों की पांच कन्याओं का विवाह करवाया गया। संघ के संचालक स्वामी प्रेममूर्ती ने बताया कि डिंपल का विवाह राहुल, अनुजा का विवाह अमन, ज्योति का विवाह संदीप, पायल का विवाह सुमित तथा तान्या का विवाह रमनदीप के साथ सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह समारोह की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। कई राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक हस्तियों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। दानी सज्जनों के सहयोग से कन्या दान करते हुए जरूरत का सामान भेंट किया गया। इस मौके पर स्वामी प्रेममूर्ती ने कहा कि मानव सेवा संघ लंबे अर्से से नर सेवा ही नारायण सेवा के सिद्धांत पर कार्य करता आ रहा है। मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। कन्याओं का विवाह करवाना नेक कार्य है। समाज के जरूरतमंद तबके की मदद के लिए हम सबको आगे आना चाहिए। स्वामी प्रेममूर्ती ने बताया कि अब तक मानव सेवा संघ की ओर से 692 कन्याओं का विवाह करवाया जा चुका है। इस अवसर पर महिंद्र सिंह नरवाल, एडवोकेट नरेंद्र सुखन, भगत राम, रामप्रकाश शर्मा, डा. कृष्ण गोपाल, बलदेव राज आर्य, राम कुमार सिंह, रमेश, केहर चोपड़ा, गौतम जैन, संगीता, सुदेश, उर्मिल कपूर व राम कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *