#Social

करनाल में 3 नवंबर को कलश यात्रा के साथ होगी महाछठ पर्व की शुरुआत

करनाल, अभी अभी। छठ पर्व सेवा समिति मंडल की ओर से करनाल में मनाए जाने वाले महाछठ पर्व की शुरूआत तीन नवंबर को कलश यात्रा के साथ होगी। इसी दिन ध्वजारोहण की रस्म अदा करने के बाद श्री राम कथा की का शुभारंभ होगा। प्रधान सुरेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन से आठ नवंबर तक श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कथा व्यास श्री सुशील शास्त्री जी महाराज कथा सुनाएंगे। तीन नवंबर को कलश यात्रा श्री हनुमान मंदिर कृष्णा नगर से सूर्य मंदिर तक निकाली जाएगी। पांच नवंबर को स्नान भोजन होगा। छह नवंबर को खरना मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम के तहत सात नवंबर की शाम को व आठ नवंबर को सुबह भगवान सूर्य को अघ्र्य देने के लिए हजारों लोग पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचेंगे। मंदिर को भव्य रूप में सजाया जा रहा है। धर्मशाला में उचित व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए रहेंगी। इधर शुक्रवार को करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण कार्ड भेंट किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को भी मंडल की ओर से निमंत्रण कार्ड भेंट किए गए। इस अवसर पर अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, राम बहादुर महतो, राम दयाल यादव, शत्रोघन राय, राम सागर राय, भोला राय, सिकंद्र, नागेंद्र, रोहित कुमार, शंकर गुप्ता, सुधीर यादव, राम बिलास यादव, दिलीप कुमार, भूषण यादव, अरविंद यादव, नंद किशोर गुप्ता, रवि कुमार, अशोक कुमार, राम सकल यादव, संजय, राजेश्वर व घणयश्याम आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *