#Social

करनाल में महाछठ पर्व उत्सव शुरू, कलश यात्रा निकाली, रोज होगी श्री राम कथा

करनाल, अभी अभी। छठ पर्व सेवा समिति मंडल की ओर से महाछठ पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया। कृष्णा नगर हनुमान मंदिर से सूर्य मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। महिला श्रद्धालु भजन कीर्तन व नृत्य करती नजर आई। सूर्य मंदिर में सीएम के पूर्व ओएसडी संजय बठला ने ध्वजा रोहण की रस्म अदा की। साथ में रोहताश लाठर मौजूद रहे। कलश यात्रा में मुख्य कथा व्यास श्री सुशील शास्त्री जी महाराज रथ पर सवार रहे। वह प्रतिदिन श्री राम कथा सुनाएंगे। कथा का समय शाम सात से 10 बजे तक रखा गया है। कलश यात्रा को पूर्व पार्षद बिट्टू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने आर्शीवचनों में कथा व्यास सुशील शास्त्री जी ने कहा कि भगवान श्री राम कथा सुनने वाला व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्री राम के जीवन आदर्शों का अनुसरण हम सभी को करना चाहिए। उनके जीवन से हमें मर्यादा में रहने की प्रेरणा मिलती है। ध्वजा रोहण करने की रस्म अदा करने के बाद संजय बठला ने सभी को महाछठ पर्व की बधाई दी। कामना की कि भगवान सूर्य की कृपा सब पर बनी रहे। इस मौके पर प्रधान सुरेश कुमार यादव ने बताया कि पांच नवंबर को स्नान भोजन होगा। छह नवंबर को खरना मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम के तहत सात नवंबर की शाम को व आठ नवंबर को सुबह भगवान सूर्य को अघ्र्य देने के लिए हजारों लोग पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचेंगे। मंदिर को भव्य रूप में सजाया गया है। धर्मशाला में उचित व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए रहेंगी। इस अवसर पर अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, राम दयाल यादव, शत्रोघन राय, राम सागर राय, भोला राय, सिकंद्र मेहतो, नागेंद्र मेहतो, रोहित कुमार, सुधीर यादव, राम बिलास यादव, दिलीप कुमार, भूषण यादव, अरविंद यादव, संजीव मेहतो, दिवाकर, कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, वशिष्ठ पंडित, राजन पंडित, कैलाश सिंह, गणेश गुप्ता, मोहन मेहतो, बोध नारायण मेहतो, नंद किशोर गुप्ता, अशोक कुमार, संजय, राजेश्वर, घणयश्याम व रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *