#Political

इनेलो में मदन मोहन चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेवारी, व्यापार सैल के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

करनाल, अभी अभी। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की प्रदेश कार्यकारिणी में करनाल के कई वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है। इनमें पहला नाम व्यापारी नेता मदन मोहन चौधरी का है, जिन्हें व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही फूल सिंह मंजूरा को प्रदेश अध्यक्ष किसान सैल, यशवीर राणा को प्रदेश उपप्रधान, राम कुमार ऐबला को प्रदेश महासचिव, सुरजीत पहलवान को करनाल जिला प्रधान व सुरजीत संधू को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। सभी नेताओं का शुक्रवार को करनाल पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया। इनेलो नेताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे ओमप्रकाश चौटाला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पार्टी संगठन के लिए ईमानदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर व्यापार सैल के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन चौधरी ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा का आभार व्यक्त किया। उन्होंंने कहा कि जिस यकीन के साथ उन्हें जिम्मेवारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी संगठन को पूरे प्रदेश में मजबूत करने का काम करेंगे। ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को इनेलो के साथ जोड़ा जाएगा। मदन मोहन चौधरी ने कहा कि देश के उपप्रधानमंत्री रहे ताऊ देवीलाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे ओमप्रकाश चौटाला ने इनेलो का गठन कर हरियाणा में राजनीति के जरिए जनसेवा करने का काम किया था। उन्हीं की राह पर चलकर इनेलो फिर से एक मजबूत संगठन के रूप में जनता की सेवा करेगा। इस अवसर पर रिंकू चौधरी, मनोज कांबोज, शिव बजाज, राजन अरोड़ा, नरेंद्र चौधरी, कृष्ण कुटेल, नीरज चौधरी, जगतार सिंह, पवन सचदेवा व अरूण कांबोज आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *