#Social

श्रीमद् भागवत कथा सुनने से अनेकानेक पापों का संहार होता है : रामलाल शास्त्री

करनाल, अभी अभी। पृथ्वी स्थल तीर्थ सती माता गौ लोक धाम बालू में आयोजित श्रीमद भागवत कथा समारोह का गुरुवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर विशाल भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। कथावाचक श्री रामलाल जी शास्त्री ने कथा सुनाते हुए ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन सर्वाधिक पुण्य प्रदान करता है। श्रीमद् भागवत कथा सुनने से अनेकानेक पापों का संहार होता है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। भक्ति को पाने का यदि इस धरा धाम पर कोई साधन है तो केवल भगवान की लीलाएं हैं। भगवान के कार्य करने पर मनुष्य जीवन में धीरे-धीरे स्वात्विकपन आता है और मनुष्य उस पथ का पथिक बन जाता है। वह समाज में एक आदर्श पुरुष के रूप में जीवन को व्यतीत करता है और उसके इस गुण की वजह से वह दूसरों को भी इस मार्ग पर ले आता है। पीठाधीश्वर पृथ्वी स्थल तीर्थ बालू श्री महंत बाबा शांतिगिरी महाराज जी ने भी लोगों को आशीर्वाद दिया और अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान अखिल भारतीय सिविल सेवा की वेटलिफ्टिंग पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल जीतने वाली राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखौली में लेक्चरार मंजु गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रदीप पांचाल, डा. अमनदीप शर्मा, सरपंच सुशील शर्मा, विजय पाल, पवन गुप्ता, कर्मचंद, मांगेराम, बाला देवी व जय नारायण गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *