#Social

भारत विकास परिषद श्री राधा कृष्ण शाखा के प्रधान बने कुश सेठी

करनाल, अभी अभी। भारत विकास परिषद की परंपरा के अनुसार हर वर्ष नई कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। इसी कड़ी में संवत् 2083 के लिए परिषद की श्री राधा कृष्ण शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। परिषद के जिला समन्वयक अशोक महेंद्रू ने चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सर्वसम्मति से कुश सेठी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी में सचिव पद के लिए अनिता सिंह, वित्त सचिव के लिए सोनल खेत्रपाल तथा महिला संयोजिका के रूप में रश्मि आर्य कार्य करेंगी। सभी पदाधिकारियों का चयन संगठन की भावना, अनुभव एवं समर्पण को ध्यान में रखते हुए किया गया। इस मौके पर प्रधान कुश सेठी ने अपने संबोधन में कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन के उद्देश्यों को नई ऊर्जा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। उन्होंने शाखा को सेवा, संस्कार एवं संगठन के मूल्यों पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। नव गठित कार्यकारिणी को अंगवस्त्र एवं पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला सह-समन्वयक प्रियंका कठपाल, शाखा के संरक्षक संदीप कुकरेजा, अनिल अरोड़ा, प्रमोद नागपाल, राकेश अरोड़ा, मीनू सिंगला व राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *