नगर निकाय चुनाव को लेकर करनाल में प्रभारी अशोक अरोड़ा लेंगे मीटिंग : त्रिलोचन सिंह

करनाल, अभी अभी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकों के चुनाव के लिए दो मार्च को वोटिंग होगी और 12 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। करनाल जिला के कांगे्रस नेताओं की मीटिंग सात फरवरी को मानव सेवा संघ में बुलाई गई है। विधायक एवं निकाय चुनाव के लिए करनाल प्रभारी अशोक अरोड़ा यह मीटिंग लेंगे। करनाल जिला कांग्रेस के संयोजक त्रिलोचन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीटिंग सुबह 11 बजे शुरू होगी। विधायक अशोक अरोड़ा नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषद चुनावों को लेकर पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में हाल ही में निकाय चुनाव के लिए नियुक्त किए गए सभी सदस्य प्रमुख तौर पर पहुंचेंगे। सभी पूर्व विधायक, वर्ष 2024 में चुनाव लड़ चुके नेता तथा सभी कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषद चुनाव लडऩे के इच्छुक नेताओं को बैठक में आमंत्रित किया गया है। त्रिलोचन सिंह ने दावा करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में कांगे्रस जीत का परचम लहराएगी।