#Social

हरियाणा बिजली बोर्ड कर्मचारी परिषद की करनाल जिला कार्यकारिणी गठित

करनाल, अभी अभी। हरियाणा बिजली बोर्ड कर्मचारी परिषद (संबंधित अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ मुख्यालय हिसार) जिला करनाल का अधिवेशन प्रांतीय महामंत्री हवा सिंह मेहला के दिशा निर्देश में राजीव गांधी विद्युत सदन में हुआ। बीएमएस के जिला करनाल अध्यक्ष पवन जोगी व जिला महामंत्री सुरेंद्र प्योत अधिवेशन में विशेष रूप से पहुंचे। बैठक में संगठन के राज्य स्तरीय पदाधिकारी भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम यूएचबीवीएन व हरियाणा बिजली वितरण निगम एचवीपीएन के तमाम कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और कर्मचारियों को भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुकेश जांगड़ा को अध्यक्ष बनाया गया। बिट्टू सिंह को जिला मंत्री, चरण सिंह ढाकला को कोषाध्यक्ष, नरेश मेहला, राजेश कौशिक व प्रीति रानी को उपाध्यक्ष, दीपक पोसवाल, राजेंद्र जांगड़ा व अनिल कुमार को सह सचिव, राकेश कांबोज को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा रजनीश कुमार ऑडिटर, संजीव कुमार मुख्य सलाहकार की जिम्मेवारी संभालेंगे। कार्यकारिणी में सदस्यों के रूप में अनुराग, कृष्ण कुमार, सूरजमल, सूंडेश्वर महता, प्रवीण कुमार, चेतन, राजेश मेहला व संदीप चौहान को शामिल किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *