#Social

करनाल डीसी उत्तम सिंह ने दी होली की शुभकामनाएं

करनाल, अभी अभी : उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिला वासियों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भावना का प्रतीक है। यह पर्व हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है जो समाज में एकता को मजबूत करता है। होली का त्योहार हमें गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का संदेश देता है। उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे शांति व सौहार्द से त्योहार को मनाए। यह त्योहार रंगों का त्योहार है एसे में हर्बल रगों का ही प्रयोग करे। जिससे किसी को भी असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने जनता अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखें। त्योहार की गरिमा का ध्यान रखें और इसे मिलजुल कर मनाएं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *