करनाल भाजपा ने 12 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए, जिला प्रधान बृज गुप्ता ने की घोषणा
करनाल, अभी अभी। भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में बृज गुप्ता जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें विधायक जगमोहन आनंद ने करनाल के चारों मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिसमें करनाल के कर्ण मंडल का अध्यक्ष नवीन बत्रा को बनाया गया इसी प्रकार अर्बन मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना,शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी ,रामनगर मंडल अध्यक्ष मोहित सचदेवा को बनाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने बताया कि आज करनाल के चारों मंडलों के अतिरिक्त इंद्री विधानसभा व नीलोखेड़ी विधानसभा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है जिसमें संघोया मंडल से राम मेहर शर्मा, गढ़ी बीरबल संजय कुमार, कुंजपुरा मंडल अनिल चौहान, इंद्री विजय कुमार एवं नीलोखेड़ी के मंडलों में से नीलोखेड़ी मंडल से मुकेश भारती,निगदू राजपाल, तरावड़ी शिवम् बंसल,नीसिंग मंडल मनसा सिंह उर्फ जोनी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है और इस प्रकार करनाल जिला के 18 मंडलों में से 12 मंडलों के मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए गए।
इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद ने सभी नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के बलबूते पर संगठन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को पूरामान-सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र हित व जनसेवा की बात करती है, इसलिए भाजपा परिवार से जुड़कर कार्यकर्ता खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री हरियाणा शशि पाल मैहता,रमेश कश्यप, कृष्ण गर्ग,मेहर सिंह कलामपुरा, निवर्तमान मेयर रेणु बाला गुप्ता,उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर, महामंत्री सुनील गोयल,जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष अमर टक्कर, सुनील गुप्ता, बिशन सिंह शेखावत,निरूपमा सदर सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































