#Political

जेजेपी ने हांसी जिला प्रधान की जिम्मेवारी अमित बूरा को सौंपी

वरूण गुलाटी
चंडीगढ़, अभी अभी। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके नए जिले हांसी में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। हांसी में अमित बूरा को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में ईश्वर सिंघवा और हांसी में राजेंद्र सोरखी को हलका अध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं सुरेंद्र फौजी को किसान प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, रामकुमार भट्ट को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, रामफल धानक को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष और हर्ष दूहन को युवा जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। दूसररी ओर हरी सिंह दहिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और इंद्र सिंह फौजी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया हैं। हिसार जिले में अनिल बालकिया को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उकलाना विधानसभा क्षेत्र में नरेश पूनिया, हिसार में विपिन गोयल, आदमपुर में सुनील मूंड, बरवाला में सत्यवान कुहाड़ और नलवा में सरपंच राजेश झाझडिय़ा को हलका अध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं हिसार में ही भागबीर बेनीवाल को किसान प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, अनिल शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष, सुमन श्योराण को महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष, सतबीर सरपंच को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं। हिसार जिले में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी रोहताश कुंडल और जिला अध्यक्ष विजेंद्र धानक होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *