#Political

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के चिड़ाव ब्लॉक प्रधान बने जगन्नाथ

करनाल, अभी अभी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की चिड़ाव ब्लॉक यूनिट का चुनाव शनिवार को हुआ। इस ब्लॉक में पहली बार संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया जिला सचिव ओमप्रकाश सिहमार, रोशन गुप्ता व सुरेंद्र रावत की देखरेख में सम्पन्न हुई। जिला प्रेस सचिव साहब सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला प्रधान बलराज सिंह ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। सर्वसम्मति से जगन्नाथ को चिड़ाव ब्लॉक प्रधान चुना गया। धर्म सिंह को उपप्रधान, राजपाल को सचिव, पिरथी सिंह को सह सचिव, मोहनलाल को प्रेस सचिव, फतेह सिंह को संगठन सचिव व ईशम सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई। कार्यकारिणी में सदस्यों के रूप में जयभगवान, श्रीभगवान, रणजीत सिंह व बलकार सिंह को शामिल किया गया है। ब्लॉक प्रधान जगन्नाथ ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों की मांगों को लागू करवाने के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *