#Social

कथा एवं संतों का सानिध्य जीवन में होना बहुत जरूरी है : सुशील शास्त्री

करनाल, अभी अभी। छठ पर्व सेवा समिति मंडल की ओर से महाछठ पर्व के उपलक्ष्य में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन कथा सुनाते हुए मुख्य कथा व्यास श्री सुशील शास्त्री जी ने कहा कि श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से भक्तों को पापों से मुक्ति मिल जाती है। श्रीराम की भक्ति पाने के लिए उनकी कथा का श्रवण जरूर करें। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा के श्रवण से करोड़ों प्राणियों का जीवन बदल गया। वो बुराइयों को छोडक़र अच्छाइयों में लग गए। उन्होंने कहा कि कथा एवं संतों का सानिध्य जीवन में होना बहुत जरूरी है। दुराचारी के संग रहने से व्यक्ति में उसी प्रकार के व्यसन आ जाते हैं। हमें प्रभु श्री राम की तरह मर्यादित होकर अपने जीवन के उत्तरदायित्व को निभाना होगा। श्री राम कथा आदर्श पथ पर चलने की प्रेरणा देती है।
इस मौके पर प्रधान सुरेश कुमार यादव ने बताया कि छह नवंबर को खरना मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम के तहत सात नवंबर की शाम को व आठ नवंबर को सुबह भगवान सूर्य को अघ्र्य देने के लिए हजारों लोग पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचेंगे। मंदिर को भव्य रूप में सजाया गया है। धर्मशाला में उचित व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए रहेंगी।
इस अवसर पर अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, राम दयाल यादव, शत्रोघन राय, राम सागर राय, भोला राय, सिकंद्र मेहतो, नागेंद्र मेहतो, रोहित कुमार, सुधीर यादव, राम बिलास यादव, दिलीप कुमार, भूषण यादव, अरविंद यादव, संजीव मेहतो, दिवाकर, कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, वशिष्ठ पंडित, राजन पंडित, राम सकल, चंदन कुमार, मोहन मेहतो, बोध नारायण मेहतो, नंद किशोर गुप्ता, अशोक कुमार, राम नारायण, राम कुमार, कारी पासवान, संजय, राजेश्वर, घणयश्याम व रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *