कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा, गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जो कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं, ने गुरुवार को इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और प्रसिद्ध गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी शामिल हुए।