टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम घोषित, शुभम गिल आउट
मुंबई। टी-20 वल्र्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस 15 सदस्यीय टीम में सूर्य कुमार यादव कप्तान, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन विकेट कीपर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांडया, शिवम दूबे, अक्षर पटेल उप्कप्तान, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरूण चक्रवर्थी, वाशिंगटन सुंंदर व ईशान किशन शामिल हैं। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्य कुमार यादव ने मीडिया के सामने टीम की घोषणा की। बता दें कि टी-20 वल्र्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। सात फरवरी से मैचों की शुरूआत होगी। फाइनल मुकाबला आठ मार्च को खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला यूएसए के साथ मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में होगा। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे।





































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































