इंडियन डेंटल एसोसिएशन करनाल ने मनाया राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस
करनाल, अभी अभी। इंडियन डेंटल एसोसिएशन की करनाल इकाई की ओर से राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस के अवसर पर अलग-अलग संस्थानों में दंत चिकित्सा शिविर लगाए गए। तपन रिहेलिबीटेशन सेंटर नीलोखेड़ी, एमडीडी बाल भवन फूसगढ़, श्रद्धानंद अनाथालय सदर बाजार, अलख फाउंडेशन सेक्टर 33 व निर्मल धाम माडल टाउन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्य डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। जहां लोगों के दांतों का चैकअप किया गया, वहीं दांतों के रखरखाव के लिए टिप्स दिए गए। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान डा. अंकुर कंसल ने कहा कि देशभर में हर साल हृद्द मार्च को नेशनल डेंटिस्ट डे यानी राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन दंत चिकित्सकों को उनके योगदान और मदद के लिए धन्यवाद देने के रूप में मनाया जाता है। दंत चिकित्सकों की मदद से ही लोगों की दांतों सी जुड़ी सारी परेशानी खत्म हो जाती है। साथ ही लोगों की मुस्कुराहट और भी खूबसूरत हो जाती है। सचिव डा. नीतिन तनेजा तथा कोषाध्यक्ष डा. दिव्या गुप्ता ने कहा कि यह दिन लोगों को दांतों से जुड़े स्वास्थ्य के महत्व के बारें में अवगत कराने का खास मौके के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधान डा. अंकुर कंसल, सचिव डा. नीतिन तनेजा, कोषाध्यक्ष डा. दिव्या गुप्ता, डा. सुनील चांदना, डा. नीरू चांदना, डा. दिव्या, डा. भारत चौधरी, डा. सृष्टि, डा. परमिंद्र सहगल, डा. प्रेम, डा. नेहा, डा. नीरज नारंग, डा. निशा, डा. यशिका, डा. प्रेजी चौधरी, डा. चैतन्य, डा. साहिल गर्ग, डा. अरूण, डा. गौरव ठाकुर, डा. नीतेश जैन, डा. अमित अरोड़ा, डा. अनूप जैन, डा. श्रेया अनेजा, डा. कोमल गुप्ता व डा. नीलिका मौजूद रहे।
























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































