इंडिया ब्लॉक ने पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को मंगलवार को 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इंडिया ब्लॉक का उम्मीदवार घोषित किया गया। आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले रेड्डी को मंगलवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के आवास पर हुई विपक्षी दलों की बैठक में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अंतिम रूप दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने रेड्डी के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि वह हमेशा संवैधानिक मूल्यों के पक्षधर रहे हैं। भी विपक्षी सांसद बुधवार को दोपहर 1 बजे पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में बैठक करेंगे और उम्मीदवार से औपचारिक परिचय कराएंगे। टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन ने पुष्टि की कि आम आदमी पार्टी भी इस फैसले से सहमत है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए रेड्डी का नामांकन 21 अगस्त को दाखिल किया जाएगा।





































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































