#Social

होली भाईचारे का प्रतीक त्यौहार है : नरेश सलूजा

जेसीआई करनाल एजाइल की ओर से होली पर्व पर किया गया कार्यक्रम
करनाल, अभी अभी। जेसीआई करनाल एजाइल की ओर से होली पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। एक निजी फार्म हाउस में संस्था के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर इस पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी गई। होली और फिल्मी गीतों पर खूब डांस करते हुए मस्ती की। रंगों की बौछार अपनों के प्यार ने होली के पर्व को चार चांद लगा दिए। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी कमल धवन ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार हमें गिले शिकवे मिटाकर भाईचारा कायम रखने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के परियोजना निदेशक जेसी नरेश सूलजा रहे। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे और आपसी प्यार का त्यौहार है। होली पर्व राधा कृष्ण के प्रेम का प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर जेसीआई एजाईल के प्रधान जेसी हिमांशु कालड़ा ने सभी जेसी परिवारों को रंग लगाकर उनका स्वागत किया। होली की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। जेसी नंदन चावला ने मंच संचालन किया और गुंजन अरोड़ा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता एवं गतीविधियों को पेश किया। बच्चों ने होली पर्व पर खूब मस्ती की। पूल में एक साथ सभी परिवार मस्ती करते नजर आए। इस अवसर पर चेयरमैन अमीत अरोड़ा, सचिव अलीप भाटिया, पूर्व प्रधान सार्थक मितल, विक्रांत गुप्ता, राजेश ढींगडा, अनील चैधरी, जेसी विक्रम चौधरी, हरसिमरन, विपुल भाटिया व गौरव अहुजा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *