#Social

जेसीआई करनाल एजाइल के प्रधान बने हिमांशु कालड़ा, पीआरओ की जिम्मेवारी राजन को मिली

करनाल, अभी अभी। जेसीआई करनाल एजाइल की नई कार्यकारिणी का शपथा ग्रहण समारोह एक निजी बैंक्वेटल हॉल में सम्पन्न हुआ। यह टीम एक वर्ष के लिए चुनी गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा ने शिरकत की। वर्ष 2025 में जेसी सार्थक मितल ने प्रधान पद पर रह कर काफी सराहनीय कार्य किए। अब प्रधान पद की जिम्मेवारी जेसी हिमांशु कालड़ा को सौंपी गई। जेसीआई करनाल एलाईल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसी शैली चैधरी ने नवनियुक्त टीम को शपथ दिलवाई। उनके साथ जोन-10 के अध्यक्ष जेसी अमित गौर व उपाध्यक्ष जेसी चितरेश भोला विशेष रूप से मौजूद रहे। नवनियुक्त टीम में आईपीपी जेसी सार्थक मित्तल, चेयरमैन जेसी अमित अरोड़ा, सेक्रेटरी जेसी अलपित भाटिया, खजांची जेसी सचिन वधवा, पीआरओ जेसी राजन सचदेवा, महिला विंग चेयरपर्सन जेसी अंजली कालड़ा, जूनियर विंग अध्यक्ष जेसी रिधम कौर, वीपी जेएंडडी अनिल चैधरी, वीपी मैनेजमेंट अमित कम्बोज, वीपी ट्रेनिंग मोहित चावला, वीपी प्रोग्राम राहुल मदान, वीपी बिजनेस नमनदीप सिंह, संयुक्त सचिव जगदीप सिंह, निदेशक स्पोटर्स एंड ट्रेनिंग नितिन अरोड़ा, डायरेक्टर मैनेजमेंट अनिल बत्तरा, निदेशक इंटरनेशनल बिजनेस बोबिन छाबड़ा शामिल किए गए हैं। मंच संचालन जेसी नंदन चावला ने किया। इस अवसर पर वरूण अरोड़ा व लीना अरोड़ा सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *