#Political

हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन ने परिवहन मंत्री से की मुलाकात

करनाल, अभी अभी। हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन (सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ) ने हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज से अंबाला में उनके निवास पर मुलाकात की। परिवहन मंत्री को बधाई देते हुए उन्हें करनाल डिपो में आने के लिए निमंत्रण दिया। करनाल डिपो प्रधान सुरेश कश्यप संगोही ने कहा कि मंत्री ने यूनियन का निमंत्रण स्वीकार किया है। वह जल्द ही करनाल आएंगे। सुरेश संगोही ने कहा कि अनिल विज ईमानदार, निडर और निष्पक्षता से कार्य करने वाले राजनेता हैं। उनके मार्गदर्शन में परिवहन विभाग और रोडवेज कर्मचारियों का भला होगा। रोडवेज विभाग विकास के पथ पर अग्रसर होगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि रोडवेज विभाग में काफी समस्या तो ऐसी है, जिनका हल करने के लिए केवल पत्र जारी किए जाने हैं। लंबित समस्याओं के चलते कर्मचारियों को अनावश्यक मानसिक पीड़ा एवं तनाव सहन करना पड़ रहा है। रोडवेज विभाग का निजीकरण नहीं किया जाना चाहिए। सरकार रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल करे। कर्मचारियों और जनता को सुविधाएं दी जाएं। इस अवसर पर राज्य कमेटी में वरिष्ठ सदस्य सुखविंदर सिंह ब्याना, प्रधान सुरेश कश्यप संगोही, पूर्व प्रधान काला राणा, उपप्रधान सुमेर चन्द, सचिव राजेश कांबोज, सह सचिव जितेंद्र कांबोज व पूर्व सचिव सरबजीत सिंह खानपुर सहित करनाल डिपो के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *