#Sports

फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा का दबदबा, करनाल के ध्रुव नंदा चमके

करनाल, अभी अभी। स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से आयोजित की गई राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का फुटबाल टूर्नामेंट (अंडर-17) हरियाणा ने जीत लिया। खास बात यह रही कि हरियाणा की टीम में करनाल के धु्रव नंदा शामिल रहे। ध्रुव ने टूर्नामेंट के दौरान खेले मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया। टीम की जीत पर उन्हें भी स्वर्ण पदक दिया गया। ध्रुव के पिता उमेश नंदा ने बताया कि वह कर्ण स्टेडियम में कोच रमन, अमित और पुनीत के मार्गदर्शन में अभ्यास करता है। करनाल जिला टीम की ओर से खेलते हुए धु्रव ने दर्जनों मैंचो में काफी गोल किए। उसकी खे प्रतिभा को देखते हुए हरियाणा की टीम में चयन किया गया। प्रदेश की टीम में चयन के बाद पानीपत में हुआ नेशनल टूर्नामेंट धु्रव के लिए बड़ा मंच था। उन्होंने कहा कि हरियाणा की टीम ने यह फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया, जिसके लिए सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। इधर ध्रुव ने कहा कि वह अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने सभी प्रशिक्षकों, स्कूल में पीटीआई संजय तथा अपने माता-पिता को देते हैं। धु्रव का सपना है कि वह एक दिन राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने और देश के लिए मेडल हासिल करे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *