#Political

वोट चोरी, बेरोजगारी और क्राइम के मुद्दों पर हरियाणा कांग्रेस करेगी रैलियां : सुरेश गुप्ता

करनाल, अभी अभी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि वोट चोरी, बेरोजगारी, क्राइम और नशाखोरी मुद्दे पर कांग्रेस धरने प्रदर्शनों और रैलियों का आयोजन करेगी। प्रदेश में सडक़ों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई महारैली में देश के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लाखों लोग भी पहुंचे। महारैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग द्वारा मिलकर की गई वोट चोरी की पोल सबके सामने खोली। इस रैली में हरियाणा के हर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी रही। सुरेश गुप्ता ने कहा कि रैली से चुनाव आयोग और भाजपा को संदेश दिया गया है कि वोट चोरी मत करें, वरना देश की जनता ऐसा सबक सिखाएगी जो कभी भूल नहीं पाएंगे। कांग्रेस देश के लोगों के वोट चोरी नहीं होने देगी। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, युवाओं के लोकप्रिया नेता सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। राज्य स्तरीय रैलियों से लेकर जिला स्तरीय प्रदर्शन किए जाएंगे। नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यकारी अध्यक्षों के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता जनता से जुड़ेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *