#Political

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का करेंगे जोरदार स्वागत : भूपिंद्र लाठर

वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का शपथ ग्रहण समारोह छह अक्तूबर को चंडीगढ़ में होगा। सोमवार को दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय वह जीटी रोड स्थित नीलकंठ ढाबा (कुटेल, खरकाली मोड़) पर रूकेंगे। यहां सुबह 9.15 बजे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपिंद्र सिंह लाठर (भुप्पी) ने दी। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। राव नरेंद्र सिंह के अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में सकारात्मक उर्जा का संचार हुआ है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेगा। भूपिंद्र लाठर ने कांग्रेस के तमाम विभागों के नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *