हरियाणा कांग्रेस ने सभी जिलों में शहरी और ग्रामीण कमेटियां गठित की
वरूण गुलाटी
चंडीगढ़, अभी अभी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने राज्य में जिला कांग्रेस कमेटियां शहरी और ग्रामीण गठित कर दी हैं। करनाल की शहरी कमेटी में चार उपप्रधान बनाए गए हंै। इनमें जोगिंद्र वाल्मीकि, भूपिंद्र पोसवाल, तरूण चौहान व दलशेर सिंह विर्क शामिल हैं। ललित कुमार को महासचिव संगठन तथा दीपक महाजन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। आठ महासचिवों में पंंकज गाबा, अशोक दुग्गल, विनोद तितोरिया, प्रहलाद सिंह संधु, सुरिंद्र नंबरदार, युवराज सिंह, प्रवीण पुनिया और सुरेश चौधरी शामिल हैं। शहरी कमेटी में 16 सचिव बनाए गए हैं। इनमें भारत ढिल्लो, शेर सिंह डबरी, जितेंद्र पांचाल पूंडरक, दया प्रकाश, रमेश जोगी, पृथ्वी भट्ट, गुरमीत सिंह, शुभम कालिया, राजेंद्र नंबरदार, कृष्ण गहलोत, संजय कालरा, सपना राणा, शारदा संधू, कर्ण सिंह, राकेश कुमार व विनोद शर्मा शामिल हैं।
करनाल जिला कमेटी ग्रामीण में संजय महला, मेहल सिंह डाचर, कृष्ण शर्मा बसताड़ा व मित्रपाल शर्मा को उपप्रधान बनाया गया है। राजवीर शर्मा को महासचिव संगठन तथा बसंत राणा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। महासचिवों की सूची में राजपाल शर्मा, कर्म सिंह, अंग्रेज सिंह सैनी, रामफल, विश्वनाथ शर्मा, इंद्रपाल सिंह, रतन सिंह व पालाराम शामिल हैं। 16 सचिव बनाए गए हैं, जिनमें आजार, सर्वजीत सिंह, प्रदीप राणा, अंकित चौहान, सोहनलाल, केहर सिंह, किरणपाल घीड़, सोनू कश्यप, रणधीर राणा, राजेंद्र शर्मा, जसवीर सिंह, नजीम प्रधान, रिषीपाल जाणी, अनुज सिंगला, कृष्णा रानी व राजपाल शामिल हैं।




































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































