#Political

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पेश किया जनहितेषी बजट : त्रिलोचन सिंह

करनाल, अभी अभी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता त्रिलोचन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनहितेषी बजट पेश करते हुए हर वर्ग पर ध्यान केंद्रित किया है। यह बजट हरियाणा में विकास कार्यों की गति को तेजी देगा। किसानों, कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं सबके लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं। करनाल में 600 एकड़ में ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट बनाने की घोषणा सराहनीय है। किसानों के लिए अलग से बिजली निगम बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। एक लाख युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें नौकरियां दी जाएंगी। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी ने एतिहासिक बजट पेश किया है। शहरों के साथ-साथ गांवों में विकास कार्यों के बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा का मुख्यमंत्री रहते हुए जो विकास यात्रा शुरू की थी उसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तेजी से लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम पगड़ी डालकर बजट पेश करने पहुंचे, जिससे सिख समाज का सम्मान बढ़ाने का काम किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *