मानसिक संतुलन खो चुका है गुरनाम चढूनी : त्रिलोचन सिंह

करनाल, अभी अभी। करनाल कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि गुरनाम चढूऩी का अपना कोई वजूद नहीं है। वह अपना मानसिक संतुलन खो चुका है। उसने किसानों को धोखा दे कर राजनीति करने का प्रयास किया है। गुरनाम चढ़ूनी पर करोड़ों रुपए के गबन के आरोप लगते रहे हैं। त्रिलोचन सिंह ने सरकार से मांग की है कि इन आरोपों की जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि गुरनाम चढ़ूनी को जनता और किसानों ने नकार दिया है। हाल ही में हुए चुनाव वह पिहोवा सीट से केवल 1170 वोट ही ले सके। इससे पहले उनकी पत्नी भी चुनाव लड़ चुकी, वह भी हार गई थी। त्रिलोचन सिंह ने किसान जत्थेबंदियों से आह्वान किया कि हरियाणा में नया नेतृत्व तलाशें। गुरनाम चढूूनी का बहिष्कार करें। ऐसा व्यक्ति कभी किसानों की भलाई के लिए काम नहीं कर सकता। त्रिलोचन सिंह ने कहा करनाल के किसान नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि अमृत बुगगा, बहादुर मेहला व जगदीप ओलख जैसे ईमानदार और स्वच्छ छवि के किसानों को किसान संगठन अपना संघर्ष जारी रखने के लिए नेतृत्व प्रदान कर सकते हैं।