गुरमीत सिंह बने सर्कल सचिव, पांचवी बार सर्वसम्मति से चुने गए
करनाल, अभी अभी। टी.एस. सर्कल एचवीपीएनएल करनाल का सर्कल सचिव का चुनाव सोमवार को शक्ति भवन काम्पलैक्स में सम्पन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी विजय शर्मा सदस्य एडहोक कमेटी एचएसईबी वर्कर यूनियन रहे। चुनाव प्रक्रिया देवेंद्र शर्मा डीसीओ, बलवान सिंह एपीएस, महावीर एपीएस, ईकबाल चेयरमैन, शेरू उपप्रधान, कृष्ण चौहान सर्कल सचिव व उमेद मलिक सर्कल सचिव ओपी करनाल विशेष रूप से मौजूद रहे। सर्वसम्मति से गुरमीत सिंह को सर्कल सचिव चुना गया। वह पांचवी बार सर्कल सचिव बने हैं। सभी यूनिट प्रधानों, सचिवों व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरमीत सिंह का फूल मालाएं डालकर जोरदार स्वागत किया। कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए। गुरमीत सिंह ने पद की गोपनीयता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की शपथ ली। मीडिया कर्मियों से बातचीत में गुरमीत सिंह ने कर्मचारियों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि सरकार से मांग करते हैं कि इन समस्याओं व मांगों का हल किया जाए। उन्होंने कहा कि एचएसईबी वर्कर यूनियन ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का पुरजोर विरोध करती है। बिजली विभाग में इस पॉलिसी का कोई औचित्य नहीं है। इससे विभाग, कर्मचारी और जनता सभी को नुकसान होगा। इस अवसर पर करनाल सिटी यूनिट प्रधान राजकुमार चौधरी, यूनिट नंबर दो प्रधान नवीन जिंदल, पूंडरी प्रधान जितेंद्र, कुरुक्षेत्र यूनिट सचिव दिनेश कौशिक, गुहला चीका प्रधान अनिल अलेवा, पेहवा यूनिट प्रधान बलबीर रंगा, यूनिट नंबर एक प्रधान रमेश, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह राणा, सुनील राणा, सुभाष, रोहित भारद्वाज, यतिन कन्याल, आजाद शर्मा, गोविंद, संजीव, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, दुष्यंत, मनोज कुमार, कुलदीप कुमार, मुनीश शर्मा, राजेंद्र, रोशन सिंह व आनंद शर्मा मौजूद रहे।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































