गोविंद गुप्ता को चेयरपर्सन की जिम्मेवारी, सार्थक मित्तल सचिव बने
करनाल, अभी अभी। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान से संबंधित उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद की करनाल इकाई का पुर्नगठन किया गया है। गोविंद गुप्ता को चेयरपर्सन की जिम्मेवारी मिली है। इसके साथ ही विवेक चौहान को वाईस चेयरमैन बनाया गया है। सार्थक मित्तल सचिव, साहिल गोयल कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। मंजू लता को एक्सिक्यूटिव सदस्य बनाया गया है। इस दौरान पूर्व चेयरपर्सन अनुज बंसल मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने नई कार्य करने का फूल मालाएं डालकर स्वागत किया। नए चेयरपर्सन गोविंद गुप्ता ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंटस की सबसे बड़ी संस्था भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान के उद्देश्यों और लक्ष्य के अनुरुप करनाल इकाई कार्य करेगी। समय समय पर सेमिनार लगाकर सरकार की नई नीतियों और संस्था की गतिविधियों को सांझा किया जाएगा। व्यापार जगत में एक सीए बड़ी भूमिका अदा करता है। जीएसटी से सम्बंधित कार्यों को करने के लिए सीए सरकार को अपने सुझाव भेजते हैं। इससे सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए फैसले लेती है।















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































