#Social

गोपीनाथ बने श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट के महाप्रबंधक, बलदेव राज को प्रधान पद की जिम्मेवारी

करनाल, अभी अभी। श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट करनाल की कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हो गया है। प्रधान, महाप्रबंधक, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक उममीदवार ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इसके बाद निर्विरोध रूप से बलदेव राज प्रधान, गोपीनाथ महाप्रबंधक, कर्णवीर आर्य महासचिव तथा महेश कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। ये सभी पदाधिकारी लगातार तीसरी बार अपनी-अपनी जिम्मेवारी संभालेंगे। चुनाव अधिकारी सोमनाथ कांबोज ने यह जानकारी दी। इधर ट्रस्ट के सदस्यों ने फूल मालाएं डालकर पदाधिकारियों का स्वागत किया। मुंह मीठा करवा कर बधाई दी। प्रधान बलदेव राज ने कहा कि श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट की गतिविधियों को पहले से भी ज्यादा बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। महाप्रबंधक गोपीनाथ ने कहा कि श्रद्धानंद ट्रस्ट की ओर से गऊशाला और अनाथालय का कुशलपूर्वक संचालन किया जा रहा है। अनाथालय में रहने वाले बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उनकी शिक्षा का विशेष रूप से ख्याल रखा जा रहा है। बच्चों को समय-समय पर तीर्थ स्थलों का भ्रमण भी करवाया जाता है। अनाथालय की ओर से कई बेटियों का विवाह भी करवाया जा चुका है। आगे भी इसी प्रकार से कार्य किए जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *