इंद्री पहुंची गायत्री परिवार की ज्योति कलश रथ यात्रा
करनाल, अभी अभी। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शांति कुंज हरिद्वार में स्थापित अखंड ज्योति के 100 वर्ष पूरे होने पर ज्योति कलश रथ यात्रा निकाली जा रही है। साथ ही माता भगवती देवी शर्मा व गुरुदेव श्री राम शर्मा की जन्मशताब्दी मनाई जा रही हैं। रविवार को ज्योति कलश रथ यात्रा ब्राह्मण धर्मशाला इंद्री में पहुंची। यहां विधिपूर्वक यात्रा और इसमें शामिल लोगों का स्वागत किया गया। दिव्य कलश की आरती उतारी गई। इसके बाद गायत्री शक्ति पीठ करनाल में यात्रा पहुंची। मुख्य ट्रस्टी संदीप गौतम ने कहा कि कलश भारतीय संस्कृति का केंद्र बिंदु है। कलश का स्वस्ति वाचन के साथ सभी शुभ कार्यों में पूजन किया जाता है। ये कलश दिव्य और अलौकिक है। इस ज्योति कलश की महिमा अनूठी है। यह ज्योति कलश रथ यात्रा धर्म संस्कृति, जागरण के उत्थान और दर्शन के लिए आयोजित की जा रही है। वेदमूर्ती तपोनिष्ठ पंडित श्री राम शर्मा आचार्य की शिक्षआओं से सर्व समाज को अवगत करवाया जा रहा है। श्री राम आचार्य ने लगभग 3200 पुस्तकें लिखीं, इनमें मानवता के कल्याण का संदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को हाइट्रोन स्किल सेंटर असंध, जींद रोड़ असंध, 24 दिसंबर को ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल दरड़, श्रद्धानंद अनाथालय कर्णताल करनाल, 25 दिसंबर को रघुनाथ मंदिर सदर बाजार करनाल, शिव मंदिर बसंत विहार करनाल, 26 दिसंबर को गुरुसेन भगत नर्सिंग कालेज व मधुबन पब्लिक स्कूल कुचपुरा, गोंदर व 27 दिसंबर को हथलाना गांव में पहुंचेगी। सभी स्थलों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। आरती व पूजन कार्य होगा। इस अवसर पर धनंजय शर्मा, रविंद्र राणा, देवता सिंह, जयभगवान उत्तम, लखनलाल, सतीश गौतम, एमएस धवन, महावीर, सुरेश पोसवाल व बलबीर आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।





































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































