गंगोत्री मंदिर 2 नवंबर को और यमुनोत्री मंदिर 3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे

उत्तरकाशी: गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट क्रमश: 2 और 3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। गढ़वाल हिमालय में स्थित सभी मंदिर, जिन्हें चार धाम के नाम से भी जाना जाता है, सर्दियों में बर्फ से ढक जाने के कारण बंद हो जाते हैं। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि 2 नवंबर को अन्नकूट उत्सव के अवसर पर गंगोत्री मंदिर के कपाट दोपहर 12.14 बजे बंद होंगे।