पूर्व विधायक के पी कुन्हिकन्नन का 76 वर्ष की आयु में निधन

कन्नूर (केरल): पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के पी कुन्हिकन्नन का गुरुवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया, पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। 4 सितंबर को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद 76 वर्षीय कुन्हिकन्नन का अस्पताल में इलाज चल रहा था। कन्हांगड़ में एक बैठक में भाग लेने के बाद घर लौटते समय कुन्हिकन्नन जिस कार में यात्रा कर रहे थे, वह डिवाइडर से टकरा गई।